फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुसखलन से सड़क पर गिरी पस्सी, लोगो ने प्रदर्शन कर जताया कड़ा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी-थन्नामंडी-बफलियाज रोड पर निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर थन्नामंडी शहर के पास भूस्खलन होने और यातायात ठप होने से लोगों कोे दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर कंस्ट्रक्शन कंपनी व जिला प्रशासन के खिलाफ स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चों ने भी भाग लिया और धरना दिया और कंस्ट्रक्शन कंपनी तथा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण को डबल लेन करने का कार्य कुछ माह पहले शुरू किया गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी धीमी गति से कार्य कर रही है। ऐसा लगता है कि आने वाले कई दशक तक सड़क का डबल लेन का काम पूर्ण नहीं हो पाएगा। तब तक लोग पीड़ित होते रहेंगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कंपनी ने सड़क की कटिंग के दौरान सड़क पर गिरने वाला मलबा उठाने और पस्सी गिरने पर मलबा उठाने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों बारिश चल रही है, जिसके चलते आए दिन वहां पर पस्सियां गिरती रहती हैं। लोग परेशानी का सामना करते रहते हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति भी रोष प्रकट करते हुए बताया कि प्रशासन ने कंपनी को न ही पूछा है और न ही आम लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो कंपनी को निर्देश दें कि काम में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें