फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमसभरी गर्मीं से कोई राहत नहीं मक्की तथा सब्जियों की फसलें सूखने के कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। क्षेत्र में पड़ रही उमसभरी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र में आठ दिन से बारिश नहीं होने के कारण मक्की तथा सब्जियों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। इससे किसान वर्ग में मायूसी छाई है।
विज्ञापन

सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में आठ दिन से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में हो रही बढ़ोतरी से उमस इतनी बढ़ गई है कि किसानों द्वारा लगाई गई मक्की तथा गेहूं की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं और किसानों को इस बात की चिंता बनी हुई है कि अगर आने वाले दो तीन दिन के अंदर बारिश नहीं होती है तो उन्हें मक्की की फसल की फिर से बिजाई करनी पड़ेगी। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में किसान जीवन सिंह, नरेश पाल, सुरेंद्र कुमार, घनी श्याम, प्रदीप कुमार आदि का कहना है कि आठ दिन पहले हुई बारिश के बाद उन्होंने मक्की की फसल की बिजाई कर दी थी, लेकिन उसके बाद बारिश नहीं होने के कारण पूरी तरह से सूखे की स्थिति बन चुकी है, जिससे मक्की की फसल को भारी नुकसान होने के आसार बन गए हैं। इससे अगर दो तीन दिन और बारिश नहीं होती है तो उन्हें मक्की की फसल की फिर से बिजाई करनी पडे़गी और खाद, बीज तथा बुआई के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें