फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हफ्तों से पेयजल सप्लाई ठप, रोष

Thu, 25 Dec 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूूझ रहे धनोर जरालां क्षेत्र क्षेत्र के लोगों ने पीएचई विभाग के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले तीन हफ्तों से पीएचई की पाइपों से पेयजल नहीं आया है। क्षेत्र के सरपंच मोहम्मद आजम ने पीएचई विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि तीन हफ्ते में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई, लेकिन चुनाव में अति व्यस्त होने की बात कह कर टाल दिया गया।

सरपंच ने कहा कि बिना पीएचई सप्लाई के लोगों के पास पेयजल का और कोई विकल्प ही नहीं है। लोगों के घरों में शौचालय जाने के लिए भी पेयजल उपलब्ध नहीं है।

इसे लेकर विशेष कर महिलाओं और स्कूल कालेज जाने वाली युवतियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि वीरवार तक सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन का सहारा लेंगे। उधर, शहर के जवाहर नगर स्थित ठुडी क्षेत्र में भी पिछले एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी ठाकुर केवल सिंह ने बताया कि एक हफ्ते से उनके घरों में पीएचई सप्लाई से पानी नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें