फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल व सनातन धर्म सभा ने एकतरफा कार्रवाई पर रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सुंदरबनी में बुधवार को तहसील परिसर में तहसीलदार व कृषि विभाग के कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट में प्रशासन की ओर से की जा रही एकतरफा कार्रवाई पर वीरवार को सुंदरबनी व्यापार मंडल तथा सनातन धर्म सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी सुंदरबनी व थाना प्रभारी के साथ मिलकर प्रशासन की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई पर रोष जताया। चेतावनी दी कि अगर शुक्रवार शाम तक तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से सुंदरबनी की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि तहसील में जो कुछ भी हुआ है, उसकी जितनी निदां की जाए कम है। मगर सुंदरबनी तहसील कार्यालय में मारपीट की यह घटना पहली नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तीन-चार बार ऐसा हुआ है और हर मामले में प्रशासन का रवैया एकतरफा ही रहा है। जिस कारण तीन-चार गरीब लोगों को तहसीलदार से मार खाकर चुप होना पड़ा है, लेकिन इस बार चंद्रमोहन शर्मा को इतनी गहरी चोटें आई कि उनका इलाज जम्मू मेडिकल कालेज में चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन का इसी प्रकार का नजरिया रहा तो अब सुंदरबनी की जनता चुप नहीं बैठ सकती है। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि तहसील परिसर में जो कुछ भी हुआ है गलत है। उन्होंने कहा कि अगर चंद्रमोहन शर्मा ने कुछ गलत किया था तो तहसीलदार कानून के तहत कोई भी कार्रवाई करता। मगर तहसीलदार ही खुद उठकर मारपीट करना शुरू कर दें तो आम जनता क्या करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ आम जनता पर चलाई जा रही दमनकारी नीति को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एडीसी सुंदरबनी विनोध कुमार वहनाल ने कहा कि सुंदरबनी व्यापार मंडन तथा सनातन धर्म सभा की मांग को अधिकारियाें तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें