सुंदरबनी । आईटीआई कॉलेज में सोशल फारेस्टरी डिविजन की ओर से पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। क्षेत्रीय निदेशक मोहिंद्र कुमार गुप्ता और डीएफओ राकेश सराफ की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा तथा एडीसी विनोद कुमार बहनाल ने पौधरोपण किया।
मोहिंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को हराभरा रखने के लिए बरसात में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत लोगों में हरियाली बढ़ाने के लिए जागरूकता लाना है। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हरियाली देखकर लगता है कि लोग पहले से ही जागरूक हैं।