फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बलों में शामिल होने पर प्रेरक वार्ता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना में शामिल होने के लिए क्षेत्र के युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने न्यू इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चौकी हंडन कलाल में ज्वाइन इंडियन आर्मी पर एक व्याख्यान आयोजित किया।
विज्ञापन

व्याख्यान के दौरान स्पीकर ने इस बात पर जोर दिया कि विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों के प्रत्येक युवा के लिए रोजगार एक प्रमुख चिंता है। इस प्रकार योग्य और इच्छुक युवाओं को एक महान कॅरियर में शामिल होने के लिए भर्ती एजेंसियों की तरफ से आयोजित विभिन्न भर्ती रैलियों में भाग लेना चाहिए। मोटिवेशनल टॉक में नौशेरा और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों और युवाओं ने बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने सेवाओं में विभिन्न प्रकार की प्रविष्टियों के लिए शारीरिक और शैक्षिक आवश्यकताओं और चयन प्रक्रिया के बारे में जागरूकता प्रदान की है। सेना स्थानीय लड़कों को भर्ती अभियान में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाने के लिए पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण भी आयोजित कर रही है। व्याख्यान में कुल 48 छात्र और पांच शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें