फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने औचक नाके लगाकर 30 वाहन चालकों के काटे चालांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी की विभिन्न सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के खिलाफ सोमवार की कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 30 वाहन चालकों के चालान काटे। इस दौरान कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह डीटीआई नौशेरा-सुंदरबनी ने नाका लगाकर वाहनों के दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की। इस दौरान 30 चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर उनके चालान काटे। इस संबंध में डीटीआई ने बताया कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर नाके लगाकर दस्तावेजों की जांच की गई उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जनजाति गौरभ सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन
सुंदरबनी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जनजाति गौरभ सप्ताह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एडीसी विनोद कुमार बहनाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सुंदरबनी, स्योट, ब्जालाक के पंचों सरपंचों तथा जनजातीय समुदाय के लोगों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर आजादी के अमृत महोत्सव पर समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। एडीसी तथा सरपंचों पंचों ने भी जनजातीय वर्ग को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें