फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 06 Oct 2014 01:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के धनोर क्षेत्र में दो हफ्ते बाद भी खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों का रोष बढ़ता जा रहा है। रविवार को गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


राजोरी थन्नामंडी, दरहाल मार्ग जाम कर जमकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।क्षेत्र के सरपंच मोहम्मद अयूब ने इस अवसर पर रोष व्यक्त करते हुए बताया कि करीब दो हफ्ते पहले ट्रांसर्फामर खराब होने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा है। बिना बिजली के जहां एक तरफ विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ रात में जंगली जानवरों का डर सता रहा है। क्षेत्र में पहले भी कई बार भालू और तेंदुए के हमले के मामले सामने आ चुके हैं।

सरपंच के अनुसार कई बार बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर जल्द नया ट्रांसर्फामर लगाने की गुहार भी लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिलाया गया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन के बाद राजोरी के एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। एसएचओ द्वारा मौके पर ही विभाग के एक्सईएन से बात कर समस्या के समाधान की अपील की।
विज्ञापन


एसएचओ द्वारा लिखित में भरोसा दिलाने के बाद लोगों ने इस चेतावनी के साथ प्रदर्शन समाप्त किया कि यदि रात तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो सुबह बकरीद के पर्व पर भी प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें