चक्कां दा बाग की राह मिलन के रास्ते बुधवार को पुंछ और पाक अधिकृत क्षेत्र के बीच क्रास एलओसी ट्रेड हुआ। जिसमें करीब एक करोड़ 34 लाख 58हजार 246 रुपये का सामान लेकर 29 भारत-पाक ट्रक नियंत्रण रेखा के आरपार हुए।
सबसे पहले 25 भारतीय ट्रक केला, अदरक, जड़ीबूटी, टमाटर और लाल मिर्च लेकर पीओके पहुंचा। जबकि पीओके से चार पाकिस्तानी ट्रक जड़ीबूटी और छुुहारा लेकर भारतीय क्षेत्र में क्रास एल ओसी ट्रेड सेंटर पहुंचा।
इस बीच शाम को दोनों तरफ के ट्रक अपना- अपना सामान उतार कर नियंत्रण रेखा के पार अपने-अपने क्षेत्रों में लौट गए और राह मिलन बंद कर दी गई।