फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बारातियों से भरी मिनी बस पलटी

Mon, 02 Feb 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे स्थित बथूनी क्षेत्र में रविवार की शाम बारातियों से भरी एक मिनी बस पलट गई, जिससे 18 लोग घायल हो गए। घायलों में एक को जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी मिनी बस शहर के ढांगरी क्षेत्र से बथूनी की ओर जा रही थी। इस बीच सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई।

चीख पुकार सुनते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 14 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि चार घायलों को मुरादपुर स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

 
जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में लाए गए घायल मंजूर हुसैन, शिराज अहमद, राजेश सिंह, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद रजाक, मोहम्मद जुल्फकार, सदाम हुसैन, महमूद हुसैन, मोहम्मद यूनिस, मोहम्मद इरफान, मुश्ताक अहमद, मुश्ताक हुसैन, मोहम्मद रफीक और खालिदा बेगम का उपचार जारी है।

एक घायल नेक आलम को जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य की हालत स्थिर है। वहीं सेना के अस्पताल में भर्ती  चार घायलों की हालत भी स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें