शहर को बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए की जा रही कटाई के विरोध में डन्नीधार क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क चौड़ी करने के लिए विभाग द्वारा कटाई की जा रही है। कटाई करने से लोगों के घरों की नींव को नुकसान पहुंच रहा है। कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।वहीं इस अवसर पर वरुण चंदन ने बताया कि विभाग द्वारा सड़क चौड़ी करने के लिए की जा रही कटाई में हमारे घरों को ध्यान में नहीं रखा गया।
दो घंटे तक सड़क जाम कर लोगों ने मांग करते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी हमारे घरों को पहुंचे नुकसान की भरपाई करे। वहीं इस अवसर पर रघुबीर सराफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।वहीं इस बारे में जब पीडब्ल्यूडी के एई से बात की गई तो उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि लोगों के घरों के लिए प्रोटेक्शन वाल का निर्माण किया जाएगा।