फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु की आराधना से दूर होते हैं सारे कष्ट

Thu, 02 Oct 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के श्री हनुमान मंदिर में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी ने अपने प्रवचन से भक्तों को रातभर बांधे रखा। उन्होंने भक्तों से कहा कि प्रभु की आराधना से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। लोगों को प्रभु के भजन के लिए कुछ वक्त का समय जरूर निकालना चाहिए।
विज्ञापन

 
इस मौके पर श्री हनुमान मंदिर और मेंढर के कई धार्मिक स्थलों को स्वामी जी के ट्रस्ट के अधीन करने का आग्रह किया गया। जिसे स्वामी जी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद स्वामी जी ने यहां पर एक विद्यालय बनाने, सत्संग भवन बनाने और हर कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
 
इसके पहले हिंदू बिरादरी की बैठक हुई, जिसमें महावीर सेवा समिति का गठन किया गया। समिति में सिटी सरपंच देवेंद्र कुमार टंडन, सतीश चंद्र शर्मा, शाम लाल दत्ता, सोनू शर्मा, बलराम शर्मा, रोहिणी कुमार, राकेश कुमार दत्ता, विजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार दत्ता, रमेश चंद्र शर्मा और सुनील कुमार शामिल हैं। सभी सदस्यों ने स्वामी जी को आश्वासन दिया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से हर कार्य करेंगे। अंत में स्वामी जी ने भक्तों को प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें