फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदन अध्यक्ष और अमन महासचिव

Mon, 05 Jan 2015 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित सेवाधाम में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से एक दिवसीय छात्र इकाई अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान परिषद की वर्ष 2015 के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल पुंछ की नई छात्र इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अमन सूदन को अध्यक्ष और अमन शर्मा को महासचिव बनाया गया।

इसके अलावा कर्ण कुमार और राकेश सूदन को उपाध्यक्ष, रक्षित शर्मा और अंकित सूदन को सह सचिव बनाया गया। जबकि मसनिक कुमार, अर्जुन शर्मा, तरुण कुमार, तुशार, राहुल और मानिक बाली आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नवगठित इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि वह जिले में संगठन का कार्य अधिक बढ़ाने के साथ ही छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को दूर करवाने के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रंात सहमंत्री तेजस्वनी जोहर, नगर मंत्री अमित गुप्ता, जम्मू विश्वविद्यालय सहमंत्री अभिषेक दत्ता, जिला प्रमुख सुनील कुमार और राजोरी विभाग प्रमुख मुनिश भारती, इनाक्षी कपूर, सौरभ शर्मा, गुरुजोत सिंह, मदन सूदन आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें