सुंदरबनी। एक सप्ताह से आल जेएंडके पटवार ऐसोसिएशन के बैनर तले जम्मू में गिरफ्तार पटवारियों की रिहाई तथा अन्य मांगों को लेकर पटवारियों की काम छोड़ हड़ताल वीरवार देर रात समाप्त हो गई। इसके बाद शुक्रवार को तहसील कार्यालय में राजस्व विभाग के काम कराने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी।
हालांकि एक सप्ताह से पटवारियों की हड़ताल के कारण तहसील कार्यालय में राजस्व विभाग के काम नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह जैसे ही तहसील कार्यालय खुला तो काफी संख्या में लोग एक सप्ताह से रुके कार्यों को निपटाने के लिए पहुंच गए। पटवारियों तथा अधिकारियों ने दिनभर तहसील कार्यालय में ही रहकर सप्ताह भर से परेशान लोगों के कार्य निपटाकर लोगों की परेशानियों को दूर किया।