सुंदरबनी । युवा एवं खेल विभाग की ओर से सुंदरबनी के ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में सुंदरबनी सीडी ब्लाक की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी देखरेख इंचार्ज फिजिकल जोनल आफिसर अजय शर्मा ने की। प्रतियोगिता के पहले दिन सुंदरबनी सीडी ब्लाक की आठ पंचायतों की टीमें शामिल होकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया, तथा चंगी कंगरयाल पंचायत तथा अपर कांगड़ी पंचायत ने फाइनल में प्रवेश किया।
पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कबड्डी के मैच कराए जाएंगे और रविवार को वॉलीबाल तथा कबड्डी में फाइनल में पहुंचने वाली वॉलीबाल तथा कबड्डी के मैच कराए जाएंगे। इस संबंध में जोनल फिजिकल शिक्षा अजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से ही पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ताकि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ सके। संवाद