नौशेरा। नौशेरा से लगभग 18 किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग नारिया में एक बस का अगला टायर फट गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया। इस तरह एक गंभीर हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक जम्मू से पुंछ जा रही बस न. जेके 02 एस 9969 के नारिया पहुंचने पर उसका अगला टायर फट गया। इससे पहले कि बस अगला टायर फटने से किसी हादसे का शिकार होती, चालक ने बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया। इस हादसे में यात्रियों को मामूली खरोच आई। संवाद