फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नेहरू युवा केंद्र ने दस्सल स्थित दक्ष छात्रावास में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शर्मा और जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र रैना रहे, जबकि राजेश बंटी जिला अध्यक्ष सेवा भारती विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल जैसे खेलों में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शारीरिक गतिविधि समय की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता युवाओं के लिए हैं, और निश्चित रूप से एक व्यक्ति के समग्र विकास को बढ़ावा देंगे। राजेश बंटी ने कहा कि हमारा जिला भविष्य में कई नामी खिलाड़ी तैयार करेगा। चूंकि चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे, सभी प्रतिभागियों को उचित अनुशासन बनाए रखना चाहिए और आगामी आयोजन के दौरान खेल भावना का प्रदर्शन करना चाहिए।
खेल प्रतियोगिता में लगभग सभी पंचायतों की भारी भागीदारी देखी गई, और मस्ती भरी शाम को एक पुरस्कार समारोह के साथ अंतिम रूप दिया गया। कबड्डी में टीम दस्सल जट्टान विजेता रही। टीम ठंडी कस्सी ने खो-खो में जीत दर्ज की, जबकि टीम पठानमोडा ने बैडमिंटन का फाइनल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें