फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाम की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सेना की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा निखारने और खेल को बढ़ावा देने के मकसद से अनेक प्रयास किए जाते हैं। ताकि वह अपनी प्रतिभा उजागर कर सकें। उसी के चलते टीथवाल ब्रिगेड की तरफ से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 11 राज राइफल्स और लाम के बीच खेली गई। मैच काफी रोमांचक मैच रहा।
विज्ञापन

पहली पारी में 11 राज राइफल ने आठ ओवर में 83 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए लाम की टीम ने आठ ओवर में छह विकेट लेकर जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। इसमें विकी कुमार ने 34 रन बना कर मैन ऑफ द मैच बने। वहीं दूसरे राकेश कुमार, तीन विकेट और पंद्रह रन बना कर मैन ऑफ द सीरीज बने। इस मौके पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी भी रही। स्थानीय लोगों ने सेना का शुक्रिया अदा किया, जो इस प्रकार के आयोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें