फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ बारी और बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
राजोरी के पहाड़ी इलाकों मे. बर्फ़ीबारी - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। बर्फबारी और बारिश का सिलसिला रविवार को समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। जबकि लगातार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी इलाकों बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल आदि के पहाड़ों पर दो से 3 फुट तक बर्फ जमा हो चुकी है। जबकि तहसील मुख्यालय पर भी 8 फीट 10 इंच तक बर्फ जमा हुई है। ताजा बर्फबारी से जहां एक तरफ बिजली गुल होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही है। दूसरी ओर इन तहसील मुख्यालय के आसपास के गांवोें में सड़क संपर्क भी कट चुका है। लोगोें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थन्नामंडी से डीकेजी, बुद्धल से दंडोत, गब्बर, कोटरंका से खवास, गदयोग, बडाल, दरहाल से खोडी नाड आदि क्षेत्रों में बर्फ जमा होने से सड़क पर यातायात ठप है। लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ रहा है। राजोरी शहर व आसपास के इलाकों व अन्य मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के चलते कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर किया और सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
तेज बारिश के चलते राजोरी-थन्नामंडी सड़क मार्ग पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। कई घंटों लोगों को जाम में फंसा रहना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि राजोरी-थन्नामंडी सड़क को डबल लेन करने का काम किया जा रहा है। वो संबंधित एजेंसी को काम में तेजी लाने और जाम से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें