फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट और हेरोइन के साथ छह पकड़े

Tue, 24 Feb 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले के मेंढर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए क्षेत्र में पिछले काफी समय से सक्रिय छह तस्करों को दबोच लिया है। उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख के नकली नोट और एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार मेंढर पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ तस्कर भारी मात्रा में नशीली दवाओं व नकली नोटों के साथ मेंढर से कहीं जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने कुछ स्थानों पर छापेमारी की और छह लोगों को पकड़ लिया। एक वाहन में घूम रहे इन सभी तस्करों के कब्जे से नकली नोट और हेरोइन जब्त की गई।

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए सभी तस्कर मेंढर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। सभी को पुंछ पुलिस थाने में रखा गया है। उनसे पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि कहीं उनके संबंध आतंकवादियों से तो नहीं हैं।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों व पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए सभी तस्करों के आतंकवादियों के ओजीडब्ल्यू के साथ संबंध होने के पुख्ता सबूत हैं। इनके द्वारा नकली नोट और हेरोइन ओजीडब्ल्यू को वितरित करने की बात भी सामने आ रही है। समाचार लिखे जाने तक पुंछ पुलिस कई और तस्करों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें