14 फरवरी की देर शाम को शहर के खेवरा क्षेत्र में एक शिक्षिका घर की रसोई में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसे जम्मू के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
लेकिन वहां 20 फरवरी को उसने दम तोड़ दिया था। एसएसपी ने बताया कि मृतक जुबेदा बेगम की झुलसने से मौत को प्राथमिक तौर पर हादसा माना गया है। हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने पुलिस को गुप्त सूचना दी कि यह हादसा नहीं, बल्कि उसे जलाया गया है।
इसके बाद सोमवार को एसएसपी सहित क्राइम ब्रांच के एक्सपर्ट व फारेंसिक टीम ने मृतका के घर का दौरा किया। पूछताछ में कई अहम सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।