शहर के ढांगरी ब्लाक के तहत पड़ने वाले सलेरी गांव के लोगों ने सोमवार को सड़क की खस्ता हालत को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष धीरज शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क मरम्मत की मांग की।
इस अवसर पर शर्मा ने बताया कि काफी समय से सड़क की हालत बहुत खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह बनेे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। सड़क पर वाहनों का चलना तो दूर पैदल चलना भी संभव नहीं है।
कई बार जिला प्रशासन के पास गुहार लगाने के बाद भी जब किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।