फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने राजोरी में बच्चों द्मद्ग लिए किया कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। स्थानीय आबादी के साथ तालमेल बढ़ाने और अवाम से जुड़ने के लिए सेना के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राइफल कंपनी कमांडर ने जिले के लूनी दरमन के लोगों के बीच एक दिन बिताया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के स्कूलों के 120 लड़के और लड़कियों सहित शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। उसके बाद इंटरेक्टिव सत्र हुआ, जिसमें मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की गईं। युवाओं को प्रेरित करने और हथियारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। उत्साह को और बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता के विजेताओं को दिन के अंत में एक ग्रुप फोटो और जलपान के साथ पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें