नौशेरा डिग्री कालेज मे पुर्व छात्रो, कालेज के कर्मीओ ने पौधारोपण करते
नौशेरा। कलाल राष्ट्रीय राइफल्स ने स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कलसियां में शनिवार को अपनी सेना को जानो, मेले का आयोजन किया। इसका उद्देश्य बच्चों को सैनिकों और बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम उपस्थित लोगों को सेना में कामकाज, परंपराओं और जीवन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सशस्त्र बलों के बारे में आम जनता के बीच के अवरोधों को मिटाने के साथ-साथ छोटे बच्चों को रक्षा बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करने की गतिविधि भी रही। सेना के इस प्रयास ने वर्तमान पीढ़ी के बेहतर भविष्य को गढ़ने और उन्हें देश की मुख्यधारा का एक सक्रिय तत्व बनने में मदद करने के एक वास्तविक प्रयास के रूप में काम किया। लगभग 100 छात्रों ने प्रदर्शन देखा। वीरता पुरस्कार विजेता हवलदार मोहिंदर लाल, शौर्य चक्र ने भी छात्रों को बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।