फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर जब्त किए हीटर

Mon, 12 Jan 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली की अघोषित कटौती पर रोक लगाने के मकसद से बिजली विभाग ने कमर कसते हुए बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में विभाग की विशेष टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों में औचक छापेमारी कर कई हीटर और पानी गर्म करने वाली राड जब्त की। इस मौके पर कई पर जुर्माना भी किया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में विभाग के एक्सईएन इरशाद अहमद चौधरी ने बताया कि कई लोग बिना किराया दिए अवैध रूप से हीटर, पानी गर्म करने वाली राड और हीट कनेक्टर लगाते हैं।

इससे ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने से जंपर ट्रिप कर जाता है। जिससे बार-बार बिजली चली जाती है। बिजली की आंख मिचौनी के पीछे बिजली चोरी ही मुख्य कारण है। विभाग ने कई टीमें भी गठित की हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें