फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों के बाद थन्नामंडी के जंगलों में फिर शुरु हूआ सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी के कुछ जंगली इलाकों में बुधवार की सुबह कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की खबर के बाद तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने थन्नामंडी मुगल रोड स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल डेरा की गली (डीकेजी) के साथ सटे पीर रतन के जंगल में कुछ संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल सेना को दी। बिना समय गंवाए सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे शुरू किए तलाशी अभियान के दौरान सेना व पुलिस जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही है। लेकिन, समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, सूत्रों की मानें तो इस इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के एक समूह के होने की सूचना है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि थन्नामंडी के ही पंगायी इलाके के जंगलों में कुछ दिन पहले संदिग्ध लोग घूमने की खबर के बाद सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई थी। उस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था, जबकि एक या दो आतंकवादी भागने में सफल हो गए थे। उसी इलाके में करीब पांच से छह दिन चले तलाशी अभियान में सेना को कोई और सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि, फिर भी सेना काफी सतर्कता से पूरे इलाके की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें