फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की खस्ता हालत को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जर्जर सड़क को लेकर जिला प्रशासन व संबंधित विभाग के उदासीन रवैया के चलते लोगों ने बुधवार को सड़क जाम कर प्रदेशन किया। इस दौरान तत्काल मरम्मत कर लोगों की परेशानी दूर करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जिले की पंहार पंचायत के लोगों ने जर्जर सड़क को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि पांच साल पहले इस सड़क के काम को शुरू किया गया था। मगर इस को अभी तक पूरा नहीं किया गया। इस संबंध में बाबा अमरीक सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने बताया कि सोलकी से परी नरोता तक जाने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क को पीएमजीएसवाई बना रही है। इस पर ब्लैक टॉपिंग का काम 2021 में शुरू किया गया था। मगर एक माह के अंदर ही ब्लैक टॉपिंग टूट गई। प्रशासन से मांग की कि इस सड़क की हालत को जल्द से जल्द सुधारा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सड़क की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो हम लोग आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें