फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोक बनियाड से मिनका जाने बाले सडक की हालत खस्ता होने से लोग परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्रों को सुंदरबनी से जोड़ने वाली ढोक बनियाड से मिनका जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के बाद अब सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि वाहन चालक भी उक्त सड़क पर वाहनों को ले जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों कृष्ण लाल, विजय कुमार, जिया लाल, राज कुमार, पवन कुमार, संजय कुमार आदि का कहना है कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ढोक बनियाड से ठंगर भलवाल होते हुए मिनका जाने वाली सड़क की वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि अब वाहन चालक भी वाहनों ले जाने से कतरा रहे हैं। अब मजबूर होकर लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से गुहार लगाई कि उक्त सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को पेश आ रही परेशानियों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें