राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील के बद्धाकन्ना गांव में बाइक की टक्कर से एक 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेने के साथ आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फर डार का 6 वर्षीय बेटा अपने आवास के पास सड़क पार कर रहा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे लेकर सरकारी हेल्थ सब सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, राजोरी शहर के ढन्ना इलाके में एक महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। बताया जाता है कि रेणुका कुमारी पशुओं के लिए घास काट कर घर पहुंची। जैसे ही उसने घास की गड्डी अपने सिर से उतार कर फर्श पर रखा तो उसमें से निकले सांप ने उसे डस लिया।