फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत वितरण में लगाया धांधली का आरोप

Thu, 19 Mar 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की मंजाकोट तहसील के बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को डीसी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पीड़ितों ने राहत वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी मोहम्मद फारूक, बशीर हुसैन, हाजी इकबाल, अब्दुल रशीद आदि ने बताया कि सितंबर माह में आए बाढ़ में अपना सब कुछ गंवा चुके लोग अब प्रशासन की उपेक्षा की मार झेल रहे हैं।
 
कहा कि पहले राहत सामग्री बांटने में भी उन लोगों का ध्यान रखा गया था, जिन्होंने अपना कुछ भी नहीं खोया था। अब सरकार की ओर से पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जो सहायता आ रही है, वह भी ऊंची पहुंच वाले और सियासी रसूख वाले लोगों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन


उन्होंने राजस्व विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने पहले पीड़ितों की जो सूची बनाई थी, अब उनका नाम भी कहीं नहीं है। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ही सूचियां बदल दी गई।
विज्ञापन


राहत केवल उन लोगों तक पहुंच रही है जो पहले से ही अच्छे खाते-पीते हैं।उन्होंने डीसी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि आज भी कई परिवार खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं। डीसी ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह राजस्व विभाग के अधिकारियों व तहसीलदार से इस संबंध में बात कर जल्द समाधान करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें