फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और ससुर पर मारपीट का आरोप

Thu, 19 Mar 2015 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जवाहर नगर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित महिला ने राजोरी पुलिस थाने में अपने पति व ससुर के खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति नवनीत कुमार व ससुर कालीदास उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहे हैं व मारपीट कर रहे हैं।

पीड़ित महिला के अनुसार पति व ससुर उसे अधिक दहेज लाने के लिए कहते हैं। उसके मायके वाले इतने अमीर नहीं हैं कि वह ससुराल वालों की हर मांग पूरी कर सकें। उसने बताया कि कुछ दिन पहले पति व ससुर ने उसे जलाने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकसर जान से मारने की धमकी भी देते रहते हैं। वहीं इस संबंध में एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें