जिले के दरहाल तहसील में जंगलों पर अवैध कब्जे को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करामत मलिक की अध्यक्षता में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय के
बाहर इकट्ठे हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। मलिक ने बताया कि दरहाल के आसपास के जंगलों में पिछले काफी समय से अवैध कब्जे हो रहे हैं। कई बार वन विभाग व
स्थानीय प्रशासन को इस बारे में जानकारी भी दी गई। लेकिन दोनों ही मूक दर्शक बन तमाशा देख रहे हैं। कांग्रेस ने इस अवसर पर राज्य की गठबंधन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हर तरफ
लूट मची है और सरकार को कोई चिंता ही नहीं है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने की बातें करने वाली पीडीपी व भाजपा अब पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है।