संभल हसनपुर मार्ग पर फत्तेहउल्ला सराय में टूटी पड़ी सड़क।
- फोटो : amar ujala
जिले के मेंढर तहसील स्थित गांव कालाबान में कच्ची एवं खस्ता हाल मुख्य सड़क ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी और प्रशासन के अनदेखी के चलते उन्हें आज भी गांव से बाहर
जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है क्योंकि वर्षों से कच्ची एवं खस्ता हाल सड़क के कारण इस मार्ग पर कोई भी यात्री वाहन चलाने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह-जगह बने
गड्ढों में पानी भरा रहता है जिसकी वजह से आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। गांव कालाबान की मुख्य सड़क की खस्ता हाल से दुखी ग्रामीण रियाज अहमद, शबाब हुसैन, रफीक अहमद, मो. इसरार
और चौधरी नजाम दीन आदि का कहना है कि कई वर्षोें पूर्व इस सड़क की कटाई का काम शुरू किया गया था जिसे पूरा हुए भी आज तीन वर्षों से अधिक समय हो गया है लेकिन आज तक यह सड़क पक्की
नहीं बनीं पाई है ऐसा में ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय अथवा किसी और स्थान पर जाने के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ती है।