जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे एक गांव में सेना की वर्दी में संदिग्ध बंदूकधारी देखे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित इलाके से जुड़े कई संपर्क मार्ग पर नाका लगाकर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात को करीब साढ़े 9 बजे को नियंत्रण रेखा से सटे गांव मंगल देयी में एक व्यक्ति ने घर के आंगन से तीन बंदूकधारी लोगों को सेना की वर्दी में घूमते देखा। उसने तत्काल सेना के एक अधिकारी से संपर्क कर इसकी सूचना दी। इसके बाद सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया शुरू किया गया। गुरुवार को खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह सभी इलाके नियंत्रण रेखा से तीन या चार किलोमीटर के दायरे में आते हैं। इसलिए इन इलाकों में गहन सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा. जब तक सेना की वर्दी में घूम रहे संदिग्धों के बारे में पूरा पता नहीं चल जाता।