फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जीएमसी राजोरी में प्रिंसिपल की स्थायी नियुक्ति की मांग ने पकड़ा जोर

Thu, 21 Sep 2023 12:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक के नेतृत्व में बार एसोसिएशन व लोगों ने धरना दे कर बुलंद की आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। जीएमसी राजोेरी में स्थायी प्रिंसिपल नियुक्ति और अन्य सुविधाएं मुहैया करने की मांग तेज हो गई है। बुधवार को जीएमसी राजोेरी परिसर में बार एसोसिएशन राजोेरी के प्रधान एवं पूर्व विधायक एडवोकेट चौधरी कमर हुसैन के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

चौधरी कमर हुसैन ने बताया कि जीएमसी राजोेरी जब से स्थापित किया गया है तब से यहां पर स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं हो पाई है। सरकार ने जो अस्थायी प्रिंसिपल तैनात किया है वह जम्मू से कार्य करता है और उसे राजोेरी जीएमसी की कोई परवाह नहीं है। राजोेरी जीएमसी पर केवल जिले ही नहीं पूँछ और रियासी ज़िलों के लोग भी निर्भर करते हैं। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीएमसी में स्थायी प्रिंसिपल न होने के कारण मरीजों को ब्लड प्रेशर की जांच करने वाली मशीन भी उपलब्ध नहीं हो पाई है। दवाइयां भी बाजार से खरीदनी पड़ती हैं। जीएमसी के ऐसे हाल के लिए यूटी शासन जिम्मेदार है। यदि जल्द जीएमसी में स्थायी प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं हुई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सरपंच संजीव मांगू, सरपंच अब्दुल मजीद और समाजसेवी मुश्ताक भट्ट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें