फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सेरी इलाके में पानी की किल्लत दूर करने के निर्देश

Thu, 21 Sep 2023 12:15 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक दिवस में लोगों ने डीसी के समक्ष उजागर की समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। सेरी में बुधवार को डीसी विकास कुंडल की अध्यक्षता में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने समस्याएं उजागर कर जल्द कदम उठाने की अपील की। वहीं, डीसी ने पानी की किल्लत को दूर करने के लिए विभाग के कार्यकारी अभियंता को जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए।
ब्लॉक दिवस में लोगों ने सड़क रखरखाव, सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी, पानी की कमी और स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में सुधार से संबंधित समस्याएं उजागर कीं। वहीं, प्रमुखता के तौर पर कृषि शिविरों का आयोजन, ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में पानी की कमी, सेरी में एक डेंटल चेयर की आवश्यकता, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण व पेंशन से संबंधित मुख्य मुद्दे उठाए गए। डीसी ने कहा कि लोगों को घरद्वार पर सुविधाएं मुहैया करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करने आश्वासन दिया। सेरी पीएचसी में एक डेंटल चेयर मुहैया करवाने के विभाग को निर्देश दिए। इसके अलावा, डीसी ने समुदाय के लिए उनके महत्व को रेखांकित करते हुए आगामी सारांश संशोधन और 23 व 24 सितंबर को निर्धारित महत्वपूर्ण विशेष शिविरों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विकास विभाग कार्यकारी अभियंता ने बताया कि गगरोट में स्टेशन का तकनीकी मूल्यांकन पूरा हो गया है और यह बिजली आपूर्ति के संबंध में क्षेत्र की समस्या का समाधान करेगा। इस मौके पर डीडीसी सदस्य सेरी संगीता रैना, बीडीसी सेरी नीना शर्मा, एडीसी विनोद कुमार बहनाल, एडीसी नौशेरा करतार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें