फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी पुंछ में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक : पूर्व मंत्री ज़ुलीफकार

Tue, 24 Oct 2023 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अयूब पहलवान के घर पहुंचकर भाई-भाभी की हत्या पर जताया अफसोस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। कोटरंका पुलिस थाने के तहत आते बगला ढोक में दंपति की निर्मम हत्या पर बुद्धल के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी जुलीफकार अली अफसोस जताने पहुंचे। उन्होंने कोटरंका स्थित दंपति के भाई अयूब पहलवान के घर का दौरा किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने राजोरी पुंछ सीमावर्ती जिलों में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी होने पर चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि अमन शांति हर शहरी का सपना होता है। साल 1990 से लेकर 2005 के बीच राजोेरी पुंछ में बड़ी आतंकी घटनाएं होती रही हैं। मगर पिछले एक दशक से हालात बिल्कुल सामान्य थे और लोग अमन चैन सुख शांति का जीवन जी रहे थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले एक-डेढ़ साल से राजोेरी पुंछ में फिर से आतंकवाद को जिंदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं को कभी भी राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए और सभी को मिलकर मुकाबला करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें