फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: हृदय रोगी की मौत पर जीएमसी में हंगामा, इमरजेंसी में तोड़फोड़

Tue, 24 Oct 2023 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
-परिजनों का आरोप-अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर, चिकित्सा अधीक्षक बोले-आरोप झूठे
विज्ञापन

-परिजन शव न ले जाने पर अड़े, देर रात 12 बजे तक जारी था बवाल
संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। जीएमसी राजोेरी में सोमवार रात इलाज के दौरान दिल के रोगी की मौत पर परिजनों ने बवाल कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरोें पर लापरवाही का आरोप लगा इमरजेंसी वार्ड और आसपास तोड़फोड़ की। घटना रात करीब 9 बजे की है। खबर लिखे जाने तक रात करीब 12 बजे तक बवाल जारी था।
शहर के ओल्ड वार्ड 10 निवासी परिजनों ने बताया कि सिकंदर हुसैन उर्फ बीमा को दिल का दौरा पड़ने पर जीएमसी लाया गया। आरोप लगाया कि यहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। बार-बार कॉल करने के बाद भी कोई विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं आया। इसी दौरान सिकंदर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की मौत पर परिजनों ने बवाल कर दिया। जीएमसी चौकी के पुलिस कर्मियों की भी न सुनी। इमरजेंसी वार्ड की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिला प्रशासन और जीएमसी मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। मामला बिगड़ता देख जीएमसी राजोेरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने पुलिस को सूचित किया। राजोरी थाने से एसएचओ एजाज वाणी जीएमसी में पहुंचे। उनके समझाने पर भी परिजन नहीं माने। परिजन अड़े रहे कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर जीएमसी में डॉक्टरों के उपलब्ध न होने को लेकर कार्रवाई नहीं करते, वे शव लेकर नहीं जाएंगे। देर रात 12 बजे तक जीएमसी में बवाल जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों ने इलाज दिया, नहीं बचा मरीज : डॉ. मोहम्मद
वहीं, जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद ने बताया कि जिस युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वो काफी समय से दिल का मरीज था। उसे पिछले साल एक स्टंट भी पड़ चुका है। चार दिन पहले भी गंभीर हालत में जीएमसी लाया गया था। यहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ था। सोमवार को भी युवक को जीएमसी मे लाया गया तो एक साथ तीन डॉक्टरों ने जांच शुरू की। डॉक्टरों के कड़े प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि बिना किसी कारण ही डॉक्टरोें पर आरोप लगाकर तोड़फोड़ की। अब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें