फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी में मनाया विश्व रेडियोलॉजी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जीएमसी राजोरी में सोमवार को वर्ल्ड रेडियोलॉजी डे पर कार्यक्रम करवाया गया। इसकी अध्यक्षता जीएमसी प्रिंसिपल डॉ. बृज मोहन गुप्ता ने की। कार्यक्रम में एचओडी रेडियोलॉजी डॉ. अरशद अहमद चौधरी और अन्य विभागों के एचओडी भी उपस्थित रहे। यह दिवस 1895 में की गई एक्स रेडिएशन की खोज की वर्षगांठ का प्रतीक है। इसी की याद में प्रतिवर्ष विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. अरशद ने बताया कि आठ नवंबर 1895 को भौतिकशास्त्री विल्हेल्म कोनराड रॉन्टजन ने एक्स-रे का अविष्कार कर विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से चिकित्सा को लाभान्वित किया। आधुनिक स्वास्थ्य सेवा में रेडियोग्राफी के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन विशेष रूप से दुनिया भर के रेडियोग्राफरों द्वारा मनाया जाता है। विश्व रेडियोग्राफी दिवस डायग्नोस्टिक इमेजिंग और रेडिएशन थेरेपी में रेडियोग्राफी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डालता है। डॉ. मोहन ने बताया कि 2021 में रेडियोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय दिवस इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी और कोविड -19 के बीच रोगियों के इलाज में इसकी आवश्यक भूमिका के लिए समर्पित है। यह दिन बीमारियों और परमाणु विज्ञान का पता लगाने के साथ उपचार में रेडियोलॉजी के प्राथमिक और माध्यमिक उपयोग पर प्रकाश डालने के लिए भी मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें