सुंदरबनी में हुई खंड विकास परिषद की बैठक में एडीसी, बीडीसी चेयरमैन ने दिए निर्देश
विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। यह निर्देश एडीसी पवन परिहार और बीडीसी चेयरमैन अरुण कुमार शर्मा ने सरकारी डाक बंगले में हुई खंड विकास परिषद की बैठक में अधिकारियों को दिए। इस मौके पर विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
में आज ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक का आयोजन सुंदरबनी के सरकारी डाक बंगले में हुआ। यहां पर सुबह लगभग 12:30 बजे अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त राजौरी पवन परिवार जो की पंचायतों के सीईओ है जिला राजौरी में पहुंचने पर ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारीयों एवं ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल सुंदरबनी के पंचों सरपंचों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल सुंदरबनी की बैठक प्रारंभ हुई।
बैठक में विभिन्न पंचायतों के सरपंचों ने अपनी पंचायत की समस्याओं को उजागर किया। सरपंच मोहन सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत में बिजली, पानी, सहित स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जितना विकास हुआ है उतने ही और की जरूरत है। सरपंच अनिल कुमार, सरपंच रोशन लाल, सरपंच सतपाल शर्मा, सरपंच लोकनाथ आदि ने भी मुद्दों को उठाया। एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी विभाग या अधिकारी स्थानीय पंचायत एवं लोगों को विश्वास में लिए बिना सरकारी योजनाओं को शुरू न करवाएं। पंचायती राज में लोग अपने लिए खुद योजनाओं के लिए स्थान एवं व्यक्तियों का चयन करते हैं, ताकि उनका लाभ पूरी पंचायत तक पहुंचे। बीडीसी चेयरमैन ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन गांवों में पानी के स्रोत नहीं है वहां सरकारी धन का दुरुपयोग कर पाइपें खरीदी जा रही हैं। यह गलत है। सुंदरबनी ब्लॉक की किसी भी पंचायत में जब तक भूमिगत जल का स्रोत नहीं मिलता तब तक कोई भी अधिकारी सरकारी धन का दुरुपयोग न करे। इस मौके पर विभागों को लोगों को योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष शिविर लगाने के निदेश दिए।