फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Accident: एक-दूसरे से आगे निकलने के होड़ में मिनी बस पलटी, तीन की मौत, 11 घायल

Thu, 02 Mar 2023 01:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी के केवल बुद्धल में मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 11 लोग घायल हुए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Rajouri Accident - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी-बुद्धल मार्ग पर केवल इलाके में वीरवार को एक ओवरलोडेड मिनी बस (जेके11-0836) पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा मिनी बस की एक अन्य बस से आगे निकलने की होड़ के चलते हुआ है। हादसे का शिकार बस कोटरंका से बुद्धल जा रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक केवल निवासी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल हुए कुछ घायलों का कहना है कि मिनी बस में ज्यादा यात्री (ओवरलोड) सवार थे। कुछ यात्री खड़े थे और कुछ खिड़की में लटक रहे थे।

यह मिनी बस एक अन्य बस से साथ आगे निकलने की होड़ में लगी हुई थी। मिनी बस चालक बहुत तेज बस दौड़ा रहा था। इसी बीच केवल गांव में एक मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान खिड़की पर लटके दो यात्री बस के नीचे दब गए।
विज्ञापन


मौके पर जमा ग्रामीणों ने दबे दोनों लोगों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।बीएमओ कोटरंका डॉ. इकबाल मलिक से बताया कि दो यात्रियों बदर हुसैन पुत्र खान मोहम्मद निवासी कंडी और शकील अहमद पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी केवल की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई थी, और दोनों को कोटरंका के सरकारी अस्पताल में मृत लाया गया था।

जबकि, घायल मोहम्मद अमीन, सदाम हुसैन, मोहम्मद हफीज, बागो बेगम, मोहम्मद इरफान, अब्दुल रशीद, पुष्पा देवी, जाहिदा बेगम और परवीन अख्तर को कोटरंका से प्राथमिक उपचार देकर बेहतर उपचार के लिए जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया है।

बिल्लो बेगम, सोबिया कोसर और शाहिदा बेगम का उपचार कोटरंका के सरकारी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिवार के हवाले कर दिया है। मोहम्मद हफीज और मोहम्मद इरफान को हालत गंभीर होने पर जम्मू रेफर किया गया है, लेकिन मोहम्मद हफीज की रास्ते में मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें