फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानों में बारिश, पहाड़ों पर ओले गिरे

Mon, 15 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से एक तरफ पारा गिरने से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली, वहीं जनजीवन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश ने नगरपालिका की पोल भी खोल कर रख दी। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से भी लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस गया। सुंदरबनी, मेंढर में भी बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मेंढर में बारिश के साथ ओले भी पड़े जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार सुबह हुई बारिश ने क्षेत्र में एक सप्ताह से पड़ रही गर्मीं से काफी राहत दिलाई है। राजोरी शहर के सरकारी डिग्री कालेज रूट व राजोरी थन्नामंडी रूट पर  जलभराव जैसी समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन


करीब दस बजे बारिश रुकी लेकिन दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद चार बजे फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी मूसलाधार बारिश और बीच-बीच में ओले गिरने से ठिठुरन बढ़ गई। जिले के दरहाल, बुद्धल, कोटरंका, थन्नामंडी आदि तहसीलों में बारिश व ओले गिरने से बहुत अधिक ठंड महसूस की जाने लगी है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में लोगों ने ठिठुरन से बचने के लिए गर्म कपड़े व स्वेटर  पहन लिए हैं। कहीं कहीं आग का सहारा लेना भी पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें