राजोरी। आंधी और मूसलाधार बारिश से रविवार रात को ठप हुई बिजली 20 घंटे बाद बहाल हुई। बारिश का सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। रात 11:00 बजे से पहले आंधी चलने से मक्की की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा।
बताया जा रहा है कि राजोरी कालाकोट ट्रांसमिशन लाइन में कई स्थानों पर तार टूटने से बिजली गुल रही है। रविवार रात को 10 बजे गुल हुई बिजली सोमवार दोपहर बाद करीब 5 बजे अस्थायी तौर पर बहाल हुई। 20 घंटे तक बिजली गुल रहने से जहां एक तरफ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता तो वहीं दूसरी और विद्यार्थी वर्ग भी परेशान रहे। घरों में लगे इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पाए। इससे लोगों को भी दिक्क़ते उठानी पड़ी। जिले के पहाड़ी इलाकों में समाचार लिखे जाने तक भी बिजली बहाल नहीं की जा सकी थी। बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान गिरने से लोगों को हल्की ठंड का अहसास भी हुआ है। खासकर सुबह-शाम ठंड महसूस की जाने लगी है। हुई तेज बारिश हुआ आंधी और तूफान चलने से जिले के के पहाड़ी इलाकों में मक्की की खड़ी फसल और चावल की फ़सल को भी नुकसान पहुंचा है।