फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Tue, 21 Feb 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पुंछ
विज्ञापन
file photo - फोटो : file photo
विज्ञापन
जिले में देर शाम बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान फिर से गिर गया। तापमान गिरने के कारण ठंड फिर बढ़ गई। बफलियाज, मुगल रोड पर बर्फबारी हुई और मुगल रोड़ बंद हो गया। जिले में हल्की बूंदाबांदी शुरू होने से रात का मौसम ठंडा हो गया। देर रात तक बूंदाबांदी जारी थी। कुछ दिनों से गर्मी का अहसास करने के बाद सोमवार को ठंड लौट आई।
विज्ञापन


पहाड़ी एवं निचले क्षेत्रों में भी फिर से सर्दी का एहसास होने लगा। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों ने अलावा जलाक ठंड से राहत पाई। मुगल रोड़ व पीर की गली से देर रात दोबारा हल्की बर्फ गिरने के समाचार प्राप्त हुए। पिछले दो दिन से आसमान पर बदल छाए हुए थे और हल्की बूंदाबांदी जारी थी। सुंदरबनी, नौशेरा, मेंढर में भी बारिश के दौरान औलावृष्टि हुई।

शाम को भी जल्द ही अंधेरा छा गया और सूर्य देव ओझल हो गए। कुछ क्षेत्रों में लोगों को बिजली और पीने के पानी की किल्लत भी पेश आने लगी है। कल शाम से ही जिले के उंचाई वाले क्षेत्रों लोरन, सावजियां, गगड़ियां, रंजाटी, हिलकाका और मुगलरोड पर स्थित डोगरेयां, पोशाना और पीर की गली में छह से आठ इंच के करीब ताजा बर्फबारी रिकार्ड किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


जबकि पहले से ही मुगलरोड पर पोशाना से लेकर पीर की गली तक चार से छह फुट तक बर्फ गिरी हुई है। ऐसे में एक बार फिर बर्फबारी होने से उंचाई वाले क्षेत्रों में बसने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण कई क्षेत्रों का अन्य क्षेत्रों से दिन भर संपर्क भी कटे रहने के समाचार मिले है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें