फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों नें नौकरी पक्का करने की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर के सरकारी डाक बंगले में बुधवार को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने एक बैठक का आयोजन कर प्रशासन से जल्द उनकी नौकरी को स्थायी करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग कर्मचारी संघ नौशेरा डिवीजन के प्रधान पुष्कर राज ने कहा कि बीते 25 वर्षों से वह लोग विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन राज्य में आज तक जितनी भी सरकारें आईं, उन्होंने हमेशा उनके साथ सौतेला व्यवहार किया। सरकारों के मंत्रियों और विधायकों ने वोट बैंक के लिए युवाओं को जल शक्ति विभाग में सीपी कर्मचारी के तौर पर लगा दिया, लेकिन उन्हें भविष्य में स्थायी करने के लिए कोई नीति नहीं बनाई। इसके चलते जल शक्ति विभाग में अस्थायी तौर पर लगाए गए हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया।
उन्होंने कहा कि उनका भविष्य तो बर्बाद हो ही गया, लेकिन सरकारों की गलत नीतियों से आज उनके बच्चों का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है। इस समय उन्हें जो 6750 रुपये प्रति माह वेतन के रूप में दिए जा रहे हैं, उससे वे अपने बच्चों को खाना खिलाने के साथ पढ़ा नहीं सकते। नौकरी पक्की होने की आस में वे और कोई काम भी नहीं कर पाए, और अब कोई दूसरा काम करना संभव भी नहीं। कुछ माह पहले उपराज्यपाल की तरफ से स्थायी होने का आश्वासन मिला था, लेकिन उन्होंने आज तक कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

सरकार को चेतावनी देते हुए लोगों ने कहा है कि अगर एक माह के अंदर उन्हें पक्का कर नियमित वेतन नहीं दिया गया, तो सभी अस्थायी कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल शुरू करके परिवारों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें