लोअर जवाहर नगर में पेयजल की भारी किल्लत के खिलाफ लोगों पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजेारी बुद्धल मार्ग पर जाम लगाया। राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा ने बताया कि दो हफ्ते से पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। विभागीय अधिकारी भी नहीं सुन रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि पानी की समस्या जल्द हल नहीं होने पर विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया जाएगा।