बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर देने के मकसद से सोमवार से दो दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। विवि के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल और एनएसडीसी न्यू दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ड्राइव के पहले दिन करीब 10 कंपनियों के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए।
विवि और अन्य कालेजों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। विवि के उप कुलपति प्रो जावेद मसर्रत ने विद्यार्थियों और कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों का सौ प्रतिशत प्लेसमेंट उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए विवि के प्लेसमेंट सेल को निर्देश दिए गए हैं।