सुंदरबनी में वीरवार को नगालैंड निवासी युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया। यह मारे गए नगालैंड निवासी युवक का साथी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल इस व्यक्ति को पकड़ने के अलावा इस केस में कुछ खास प्रगति नहीं दिख रही है।
नगालैंड निवासी जिसुथी की हत्या के बाद हरकत में आई पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। मौत के बाद युवक की लाश को सुंदरबनी उपजिला से पोस्टमार्टम कराकर जम्मू मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में रखा हुआ है, जिसे जल्द ही परिवार वालों को सौंपे जाने की उम्मीद है।