एक्साइज ड्यूटी में एक प्रतिशत बढ़ोतरी के खिलाफ जारी सराफा व्यापारियों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल के 16वें दिन हर रोज की तरह स्वर्णकार संघ राजोरी के बैनर तले दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर ताला लगा सराफा व्यापारी शहर के टाउन हाल में इकट्ठे हुए।
उन्होंने वित्त मंत्री के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द एक्साइज ड्यूटी की संशोधन करने की गुहार लगाई। व्यापारियों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन मोदी सरकार ने अभी तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग को नहीं माना गया तो यह हड़ताल व प्रदर्शन उग्र रूप ले लेंगे।