फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सुंदरबनी नें उना गांव में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्यांए सुनी

विज्ञापन
डीडीसी सुंदरबनी नें के पहाडी क्षेत्र के गांव उना में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्यंए सुनी - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। डीडीसी राजेंद्र शर्मा ने शुक्रवार का सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर पहाड़ी क्षेत्र के गांव उना में दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। दरबार में लोगों ने बिजली, पानी, सड़कों आदि की समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करें, ताकि केंद्र सरकार की ओर से सबका साथ सबका विकास का सपना पुरा हो सके । इस मौके पर कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से मकान नहीं देने के आरोप लगाए जिस पर डीडीसी ने कहा कि ऐसी शिकायतें और भी कई जगहों से आ रही हैं, जिसके लिए विभाग के अधिकारियों को जांच कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें